Kausambi News: दिनभर खिली धूप से बढ़ी उमस
कौशाम्बी, अगस्त 7 -- Kausambi News: बुधवार व गुरुवार की सुबह से दोपहर तक जिले में झमाझम बारिश होने के बाद शुक्रवार की सुबह खिली धूप निकली रही। तल्ख धूप के कारण पूरे दिन लोग उमसभरी गर्मी से परेशान रहे। शाम के साढ़े छह बजते ही मौसम का मिजाज पुन: बदला और जिलेभर में झमाझम बरसात होने लगी। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल गई वहीं दूसरी ओर लोग बारिश में बाइक से फर्राटा भरते हुए आंनद लेते नजर आये। समूचे दोआबा में दो दिन सुबह से दोपहर तक अच्छी बारिश होने के बाद तीसरे दिन शुक्रवार की सुबह से तल्ख धूप निकली रही। दोपहर में स्थिति यह रही कि लोग उमस के चलते पसीने से तरबतर रहे। यह भी पढ़ें- Rampur News: धूप-छांव के बीच चली ठंडी हवाओं से मिली राहत, बिजली कटौती ने फिर बढ़ाई आफत धूप देखकर माना जा रहा था कि कुछ दिनों के लिए मौसम पूरी तरह से साफ हो गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.