कौशाम्बी, जुलाई 24 -- Kausambi News: सरायअकिल के बैरगांव के एक व्यक्ति को रास्ते में रोक कर दबंग ने दारू के लिए रुपया मांगा। इंकार करने पर दबंग ने लाठी मारकर पैर तोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बैरगांव निवासी सुखलाल पुत्र स्व. लल्लू ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह मंगलवार की शाम को सरायअकिल बाजार से खरीदारी कर वापस आ रहा था। रास्ते में रसूलपुर बड़गांव निवासी फूल चंद्र पुत्र श्यामलाल ने उसको जबरन रोक लिया। फूलचंद्र उससे दारू पीने के लिए रुपया मांग रहा था। जब उसने इंकार कर दिया तो उसने लाठी से उसके बाएं पैर पर जोरदार प्रहार कर दिया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, तीन पर मुकदमा दर्ज इससे उसका पैर टूट गया। शोर मचाने पर गांव के लोग आए तो वह धमकी देते हुए भाग निकला। सुखल...