कौशाम्बी, जुलाई 15 -- Kausambi News: चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के सैय्यद सरावां गांव में गालियां देने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। पड़ोसियों ने युवक की लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पिटाई कर दी, जिससे उसका सिर फट गया और वह घायल हो गया। थाने में तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। बुधवार को घायल ने मामले की शिकायत सीओ कार्यालय में करते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।सैयद सरावां गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार शाम उनका भतीजा उत्कर्ष घर के सामने तालाब में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान पड़ोसी दबंग गाली गलौच कर उसे वहां से भगा दिया। जब उत्कर्ष ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो परिजन शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर दबंग अपने परिजनों के साथ मिलकर सुमित ...