कौशाम्बी, अगस्त 14 -- Kausambi News: मां शीतला के दर्शन के लिए परिवार के साथ कड़ा धाम आई 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार दोपहर अचानक धाम क्षेत्र में परिजनों से बिछड़ गई। किशोरी के लापता होने से परिजन परेशान होकर उसकी तलाश में जुट गए। किशोरी का नाम काजल पुत्री सीताराम निवासी मंसूराबाद बताया गया। किशोरी के धाम क्षेत्र में लापता होने की जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को हुई। इसके बाद समिति के महामंत्री जुगेश पंडा ने पुरोहितों के साथ मिलकर किशोरी की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद किशोरी मिल गई। पूछताछ कर उसके परिजनों की पहचान की गई और किशोरी को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने मंदिर प्रबंध समिति के महामंत्री जुगेश पंडा और सहयोगी पुरोहितों का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...