Kausambi News: दर्जनभर वार्डों की 20 घंटे गुल रही बिजली
कौशाम्बी, अगस्त 25 -- Kausambi News: दारानगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े शीतला धाम, दारानगर,कड़ा, शादीपुर, फरीदगंज समेत करीब एक दर्जन वार्डों और गांवों में सोमवार दोपहर तीन बजे से विधुत आपूर्ति ठप रही। करीब 20 घंटे तक बिजली न आने से लोगों को भीषण गर्मी, उमस, पानी और प्रकाश की समस्या से जूझना पड़ा। मंगलवार पूर्वान्ह करीब 11 बजे कुछ देर के लिए आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन इसके बाद फिर बंद हो गई। इससे उपभोक्ताओ का हाल बेहाल है। नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के वार्डों में बिजली गुल रहने से सैकड़ों घरों में लोग मोबाइल की रोशनी के सहारे जरूरी काम करने को मजबूर रहे। विधुत सप्लाई बाधित होने से पानी की मोटरें नहीं चल सकीं, जिससे पीने के पानी के साथ ही नहाने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए भी किल्लत हो गई। उमस भरी गर्मी के कारण सोमवार रात लोग ठीक से सो नहीं सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.