Kausambi News: दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आई महिला, मौत
कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- Kausambi News: करंट की चपेट में आने से सोमवार देर रात एक महिला की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पइंसा थाना क्षेत्र के फाजिल गोपालपुर निवासी बाबूलाल सोमवार रात अपनी पत्नी उर्मिला देवी के साथ घर में थे। रात करीब एक बजे उर्मिला देवी की नींद खुली। वह लघुशंका के लिए घर से बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोलने लगीं। इसी दौरान दरवाजे में बिजली का करंट उतरने के कारण वह उसकी चपेट में आ गईं। करंट लगते ही उर्मिला देवी वहीं गिर पड़ीं। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें बचाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होने पर परिजन बिलख पड़े। मंगलवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में उर्मिला देवी के शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.