Kausambi News: दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी
कौशाम्बी, जुलाई 14 -- Kausambi News: करारी के गड़रियन का पुरवा (सचवारा) निवासी रमेश चंद्र पाल पुत्र बुधई ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका मकान निर्माणाधीन है। चार जुलाई की शाम को वह आया और घर के बाहर अपनी बाइक खड़ी करके अंदर चला गया। सुबह जब वह बाहर निकला तो देखा कि बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। थाना पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। मामले में एसपी से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर करारी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.