कौशाम्बी, जुलाई 14 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव स्थित दरगाह में कथित तोड़फोड़ के मामले ने मंगलवार को राजनीतिक तूल पकड़ लिया। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) प्रयागराज मंडल प्रभारी आकिब जफर के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने शहजादपुर जा रहा था, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे, और घेराव कर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद एडीएम ओम प्रकाश को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर हसन ने आरोप लगाया कि दरगाह में कथित तोड़फोड़ करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, जबकि दरगाह की देखरेख करने वाले चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें...