Kausambi News: दबंग भाइयों ने चार श्रद्धालुओं को बेरहमी से पीटा
कौशाम्बी, जुलाई 8 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल थाना क्षेत्र के कनैली गांव में दबंग भाइयों ने चार श्रद्धालुओं की बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।कनैली निवासी सौरभ सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम वह गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ यमुना से जल भरकर पूजा करने शीतला माता मंदिर गया था। मंदिर में जल चढ़ाते वक्त गांव के ही सगे भाई रोहित त्रिपाठी उर्फ पट्टर, अंकुर त्रिपाठी व गुलशन त्रिपाठी ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पिटाई करने लगे। इससे पीड़ित के साथ आर्यन, अनिकेत एवं अनिकेत पुत्र धर्मराज को चोटें आईं। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। रिपोर्ट ने केस दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर शेर सिंह ने आरोपियों पर कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.