कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के पेरई गांव की एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उसकी खरीदी गई जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पिपरी थाना क्षेत्र के पेरई गांव निवासी सुदामा पत्नी स्वर्गीय सत्यनारायण ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उसकी सास भोफा देवी ने भूमि खरीदी थी। इसी जमीन के एक हिस्से पर उसका मकान बना है, शेष भूमि खाली है। आरोप है कि गांव का ही दबंग काफी समय से जमीन पर कब्जा करने की फिराक में था। महिला का कहना है कि वह अपनी बीमार मां को देखने मायके गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने खाली जमीन पर चार खंभे गाड़ दि...