Kausambi News: दंपती समेत तीन पर प्राण घातक हमला
कौशाम्बी, अक्टूबर 26 -- Kausambi News: दंपती समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के पड़रिया सुकवारा निवासी रुपचंद्र ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसकी रंजिश है। इसे लेकर 24 अक्तूबर की रात वह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी कौशल्या देवी व परिवार की रीना देवी को भी पीटा। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण पीड़ित वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह कुनबे की जान बचाई। मामले में आरोपी वीरेंद्र, उसके भाई राहुल इनके परिवार के सोनू व ननकू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। थाना प्रभारी ज्ञान सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.