Kausambi News: दंपती समेत तीन पर प्राणघातक हमला, बंदी
कौशाम्बी, अगस्त 14 -- Kausambi News: कोखराज निवासी जुग्गीलाल ने बताया कि बुधवार रात पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी बुधराम गाली देने लगा। विरोध करने पर पिता विष्णु के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी व पुत्री को भी पीटा। ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया। थाना प्रभारी संतोष शर्मा का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पुरानी रंजिश में दंपती समेत तीन को पीटा यह भी पढ़ें- Kausambi News: पड़ोसियों ने मां-बेटे समेत तीन को पीटा, केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.