Kausambi News: दंपती समेत चार लोगों की पिटाई, मुकदमा दर्ज
कौशाम्बी, जुलाई 9 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊनो गांव में दंपती समेत चार लोगों की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ऊनो निवासी मिथिलेश कुमार पारी ने बताया कि 30 जून की रात पट्टीदार पंकज, मदन, जयचंद, संगीता व लक्ष्मी पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी मीना देवी, बेटे अंकित और अंकुश को भी पीटा। घटना की शिकायत पर तभी पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया था, लेकिन प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई थी। इससे आरोपियों का हौसला बढ़ा था। वे लगातार धमकियां दे रहे थे। परेशान पीड़ित ने बुधवार को फिर से इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह को तहरीर दी। उनके आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.