कौशाम्बी, अक्टूबर 1 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव की राक्षी देवी पत्नी राजेंद्र सोनकर ने बताया कि बुधवार सुबह वह अपने खेत में मवेशियों को चरा रही थी। तभी गांव का रंजीत उर्फ भैया अकारण गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपनी पत्नी रेनू के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। घटना की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी महेश सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...