कौशाम्बी, अगस्त 30 -- Kausambi News: सैनी कोतवाली के उदयराज का पुरवा मजरा कोरियो निवासी मोती सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि गांव के ही उदयराज सिंह से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद है। इसी बात को लेकर शनिवार को उदयराज सिंह ने उसको गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। विरोध किया तो अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ मिलकर उसको लाठी-डंडा से पीटा। इससे उसको चोटें आई। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह माहौल शांत कराया। मोती सिंह की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मामूली बात पर पड़ोसी ने पीटकर किया घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...