Kausambi News: दंपती को पीटा, विवाहिता के कपड़े फाड़े
कौशाम्बी, अक्टूबर 29 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि रोड से सरकारी नाली निकालने व चबूतरा बनाने की बात को लेकर 24 अक्तूबर को पड़ोसी मूलचंद्र गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने बेटे शिवनंदन, पत्नी व तीन बेटियों के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति को भी पीटा। पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए। उसके पेट में लात मार दी, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। मामले की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: उलाहना देने पर पिता-पुत्र समेत तीन को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.