कौशाम्बी, अगस्त 5 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मरधरा गांव में आने-जाने की बात को लेकर दंपती को पड़ोसी ने पीट दिया। दोनों को चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मरधरा निवासी सांवेले पुत्र स्व. राम मनोहर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की शाम को वह अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान रास्ते से आने-जाने की बात को लेकर पड़ोसी मुकेश पुत्र विन्देश्वरी ने गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। इसका विरोध किया तो उसने अपनी पत्नी उमा देवी को बुला लिया और पीटना चालू कर दिया। शोर सुनकर उसकी पत्नी आई तो उसको भी मारापीटा। इससे दोनों को चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी मुकेश व उसकी पत्नी उमा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...