कौशाम्बी, अगस्त 7 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर बेला मजरा शिवपुर गढ़ी गांव की अंजली देवी ने बताया कि एक अगस्त की दोपहर वह घर के बाहर बैठी थी। इस दौरान पड़ोसी शिवबाबू पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने बेटे संजय व लल्लू के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति अशोक कुमार को भी पीटा। शोर होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह दंपती की जान बचाई। मामले की शिकायत पर गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मामूली बात पर मां-बेटे समेत तीन को पीटा, केस यह भी पढ़ें- Kausambi News: नशे में धुत युवकों ने दंपती को पीटा, केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...