Kausambi News: त्रेता की स्मृतियों से जीवंत हुआ नगर, राजा बने 'राम'
कौशाम्बी, नवम्बर 7 -- Kausambi News: आस्था, उल्लास और भक्ति के रंगों में डूबा करारी नगर शुक्रवार की रात त्रेतायुग की स्मृतियों से जीवंत हो उठा। गलियां रोशनी से नहा रही थीं। बाजार रंग-बिरंगी झालरों से जगमगा रहे थे। चौराहे-तिराहे पर उत्सव का उल्लास बिखरा था। ऐसा लग रहा था मानो पूरी नगरी ने अपने आराध्य श्रीराम के स्वागत में दुल्हन सा शृंगार किया हो। इन सबके बीच कस्बे की ऐतिहासिक रामलीला का भी भरत मिलाप व श्रीराम राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। रामलीला मैदान से भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की अगुवाई में रामदल निकला। भक्ति गीतों, जय श्रीराम के उद्घोष व श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच यह यात्रा नगर के प्रमुख चौराहों एवं बाजारों से गुजरी। रामदल के आगे बढ़ते ही छतों तथा छज्जों पर खड़े लोगों ने पुष्प वर्षा कर प्रभु का अभिनंदन किया। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.