Kausambi News: त्रयोदशी पर बाजार घाट में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का तर्पण
कौशाम्बी, अक्टूबर 8 -- Kausambi News: पितृ पक्ष के 13वें दिन गुरुवार को त्रयोदशी तिथि पर कड़ा के बाजार घाट में पितरों के निमित्त तर्पण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दारानगर समेत आसपास के दर्जनों गांवों से श्रद्धालु सुबह पांच बजे से ही बाजार घाट पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने मां गंगा के पावन जल में आस्था की डुबकी लगाकर विधि-विधान से अपने पितरों को जल अर्पित किया और उनकी आत्मा की शांति तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बाजार घाट पर पंडित अशोक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं को तर्पण की धार्मिक विधि संपन्न करा रहे थे। तर्पण के दौरान श्रद्धालुओं ने पितरों का स्मरण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक जल अर्पित किया। पितृ पक्ष के चलते घाट पर सुबह से ही भक्तिमय और धार्मिक माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से घाट प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.