कौशाम्बी, अगस्त 28 -- Kausambi News: त्योहार की खरीदारी और रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को शहर से लेकर कस्बों तक दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। जिला मुख्यालय के अलावा करारी, भरवारी, मूरतगंज, देवीगंज, अजुहा, सिराथू, सरायअकिल और चायल समेत अन्य स्थानों पर लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। सड़कों के किनारे मिठाई, राखी और अन्य सामानों की दुकानें सजने से खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश ने भी यातायात व्यवस्था को प्रभावित किया। बारिश शुरू होते ही लोग दुकानों, पेड़ों की छाव और अन्य स्थानों पर रुक जाते थे, जबकि बारिश थमते ही एक साथ लोग खरीदारी और आवागमन के लिए निकल पड़ते थे। इससे सड़कों पर अचानक भीड़ बढ़ जाती और जाम लग जाता। दिनभर ...