कौशाम्बी, अक्टूबर 9 -- Kausambi News: आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट हो गई है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में जवानों ने दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया। इसके पहले एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली। उन्होंने पुलिस बल की तत्परता व अनुशासन का जायजा भी लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित अभ्यास कार्यक्रम के दौरान जवानों को भीड़ नियंत्रण और दंगा जैसी परिस्थितियों से निपटने के विभिन्न तरीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित, प्रभावी व समन्वित कार्रवाई के लिए तैयार करना रहा। अफसरों की ओर से जवानों को आपसी तालमेल बनाए रखते हुए परिस्थितियों के अनुरूप कदम उठाने के निर्देश दिए गए...