Kausambi News: तेरहवीं नहीं करने पर युवक को पीटा, केस
कौशाम्बी, अक्टूबर 7 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के बघेलापुर गांव निवासी विनोद कुमार ने बताया कि एक अक्तूबर को उसकी दादी की स्वाभाविक मृत्यु हो गई। इसके बाद भाई उमेश, सिनोद व रोहित ने तेरहवीं में आने वाला खर्च वहन करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। असमर्थता जताने पर चार अक्तूबर को बेरहमी से पिटाई की। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.