Kausambi News: तेज हवा के बाद हुई बारिश से 150 बीघा फसल जलमग्न
कौशाम्बी, अक्टूबर 6 -- Kausambi News: विकास खंड नेवादा के हासिमपुर किनार, दरहा, गोविंदपुर, जलालपुर जवाहरगंज, सुरसेनी, चंदूपुर अमरायन और किशुनपुर अंबारी समेत कई गांवों में मंगलवार सुबह तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। खेतों में खड़ी और पहले हवा से गिरी धान की फसल बारिश के पानी में डूब गई। पखवाड़े भर के भीतर दूसरी बार मौसम की मार झेल रहे किसानों के सामने लागत और मेहनत दोनों डूबने का संकट खड़ा हो गया है। जलालपुर जवाहरगंज निवासी ज्ञान सिंह और फूल सिंह ने बताया कि पहले तेज हवा से धान की फसल खेतों में गिर गई थी। अब मंगलवार को हुई बारिश के बाद गिरी हुई फसल पानी में डूब गई है। जलालपुर जवाहरगंज के ज्ञान सिंह, दरहा के जबर सिंह और फूल सिंह समेत दर्जनों किसानों की करीब 150 बीघा धान की फसल प्रभावित होने का दावा किया गया है। किसानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.