Kausambi News: तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटा, महिला की मौत
कौशाम्बी, जुलाई 2 -- Kausambi News: चरवा थाने के बेरुआ गांव के समीप गुरुवार दोपहर बेकाबू ई रिक्शा पलटने से महिला की मौत हो गई, जबकि उनका छह वर्षीय नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। संदीपन घाट थाने के बरक्कतपुर गांव की विमला देवी (40) पत्नी ब्रह्मानंद पासी गुरुवार दोपहर अपने छह वर्षीय नाती सिद्धार्थ पुत्र रजत कुमार के साथ ई-रिक्शा से उमरवल गांव में एक निमंत्रण समारोह में शामिल होने जा रही थी। जैसे ही ई-रिक्शा चरवा के बेरुआ चौराहे के पास पहुंचा, चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा के नीचे दबने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.