Kausambi News: तेज बुखार के बाद छात्रा की मौत, कोहराम
कौशाम्बी, अक्टूबर 6 -- Kausambi News: एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के अकबरपुर मिर्जापुर गांव में सोमवार को तेज बुखार और पेट दर्द के बाद छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। अकबरपुर मिर्जापुर गांव निवासी पंकज कुमार मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। उनकी बेटी सुमन (12) कक्षा पांच की छात्रा थी। सोमवार को उसे तेज बुखार आया था। परिजन उसे पास के एक निजी दवाखाने में ले गए, जहां उपचार कराने के बाद उसे घर ले आए। रात में अचानक सुमन के पेट में तेज दर्द होने लगा। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी सांस थम गई। सुमन की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों ने छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.