Kausambi News: तीसरे दिन भक्तों ने सुनी ध्रुव चरित्र की कथा
कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- Kausambi News: रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आचार्य अन्नू महाराज ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। कथा के दौरान ध्रुव भगवान के चरित्र का भावपूर्ण अभिनय प्रस्तुत किया गया। कुंती के अभिनय ने भी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजन-कीर्तन और भगवान के जयकारों से पूरा रामलीला मैदान भक्तिमय हो उठा। आचार्य अन्नू महाराज ने श्रद्धालुओं को धर्म, सत्य और सद्मार्ग पर चलने का संदेश दिया। मुख्य यजमान पंडित रमेश चंद्र शर्मा रहे। यह भी पढ़ें- Sambhal News: भागवत कथा में भक्ति, धर्म और सदाचार का दिया संदेश आयोजकों के अनुसार करारी में श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.