कौशाम्बी, जुलाई 28 -- Kausambi News: सिराथू के वार्ड नंबर पांच के तीन सगे भाइयों ने धोखाधड़ी करते हुए एक महिला की जमीन को अपने नाम करा लिया है। महिला का बेटा जब जमीन को अपने नाम चढ़वाने गया तो उसको इस खेल की जानकारी हुई। कोर्ट के आदेश पर सैनी कोतवाली पुलिस ने तीनों भाईयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वार्ड नंबर पांच निवासी वैभव पांडेय पुत्र कमलेश पांडेय ने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि उसकी मां ने वर्ष 2000 में सिराथू में तीन गाटों की भूमि का बैनामा कराया था। मां का निधन होने के बाद जब वह जमीन को अपने नाम पर चढ़वाने तहसील गया तो पता चला कि उसकी जमीन को वर्ष 2004 में मोहल्ले के ही शीतला प्रसाद पांडेय के बेटे राजेश कुमार पांडेय, उपेंद्र कुमार पांडेय व दुर्गा पांडेय ने अपने नाम करा लिया है। जांच कराई गई तो पता चला ...