Kausambi News: तीन दिन से सूखा नल, पानी को तरसे ग्रामीण
कौशाम्बी, जुलाई 13 -- Kausambi News: विकास खंड चायल के जलालपुर शाना गांव में पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों के नलों में पानी नहीं आने से लोग पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से शिकायत कर जल्द जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की। ग्रामीण नन्हे तिवारी, रामबाबू, महेश कुमार, लालचंद, राजेश कुमार, बृजेश कुमार, रंजीत कुमार और रामबचन ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत करीब एक वर्ष पहले गांव के पास ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था, जिससे पूरे गांव में पेयजल आपूर्ति की जाती है। लेकिन पिछले तीन दिनों से बिना किसी सूचना के जलापूर्ति बंद है। इससे गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मोहल्ले के अधिकांश हैंडपंप भी खरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.