Kausambi News: तीन दिन विरोध प्रदर्शन के बाद बांह में पट्टी बांधकर शिक्षकों ने किया शिक्षण कार्य
कौशाम्बी, नवम्बर 5 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। पुरानी पेंशन बहाली, चिकित्सकीय अवकाश सहित शिक्षकों की 30 लंबित मांगों को लेकर फुपुक्टा के आह्वान पर तीन दिनों तक प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन के बाद गुरुवार को भवंस मेहता महाविद्यालय के शिक्षकों ने पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। इसके बाद शासन के प्रति अपना विरोध दर्ज कराते हुए जिलाधिकारी अमित पाल को 30 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षकों ने मांग किया कि पुरानी पेंशन, चिकित्सकीय अवकाश, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष किए जाने तथा नेशनल इंक्रीमेंट जैसी महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इन मांगों की अनदेखी से शिक्षकों में असंतोष बढ़ रहा है। शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि उनका यह विरोध केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि अपने जायज सेवा संबंधी अधिकारों के लिए एकजुट आवाज है। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.