Kausambi News: तीन करोड़ खर्च होने के बाद भी ग्रामीणों को पानी का इंतजार
कौशाम्बी, अक्टूबर 10 -- Kausambi News: सरसवां ब्लॉक क्षेत्र के गढ़ी और रक्सौली गांवों में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने का सपना अब तक अधूरा है। दोनों गांवों के ग्रामीण कई महीनों से इस इंतजार में हैं कि पंप हाउस और पानी की टंकी से घरों तक पाइपलाइन से पानी कब पहुंचेगा। दोनों गांवों में पेयजल पहुंचाने के लिए योजना की लागत तीन करोड़ 24 लाख 35 हजार है। पंप हाउस के बाहर लगे बोर्ड पर कार्य आरंभ की तिथि छह जनवरी 2023 दर्ज है, तीन साल बीत जाने के बावजूद टंकी अब तक पूरी नहीं हुई। ऐसे में सवाल उठता है कि जब निर्माण ही अधूरा है तो गांवों तक पानी कैसे पहुंचेगा? ग्रामीणों को उम्मीद थी कि योजना पूरी होने से घरों में नल से पानी मिलेगा, लेकिन इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। अब ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य जल्द पूरा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.