कौशाम्बी, अगस्त 11 -- Kausambi News: वीर शहीदों के सम्मान, तिरंगे की शान और देश के स्वाभिमान को समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया। इसी क्रम में मंगलवार को सिराथू विधानसभा क्षेत्र के कमालपुर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा संयोजक युवा भाजपा नेता राहुल कुशवाहा, भाजपा नेता अजय शुक्ला और अजय मौर्य कलकी अगुवाई में निकली यात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति की धुनों पर झूमते हुए कार्यकर्ताओं ने कमालपुर से देवीगंज बाजार होते हुए अंतू का पुरवा तिराहे तक यात्रा निकाली। इस दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- भाजपाइयों ने निकाली जगह-जगह तिरंगा यात्रा जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। कार्...