Kausambi News: तिरंगा यात्रा में असलहे लहराने पर मुकदमा दर्ज
कौशाम्बी, अगस्त 16 -- Kausambi News: स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को सरायअकिल कस्बे में एक हिंदूवादी संगठन के आह्ववान पर तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। यात्रा में शामिल कई लोग असलहों का प्रदर्शन करते दिखे। इसे लेकर इंटरनेट मीडिया में कई वीडियो प्रसारित किए गए। हालांकि, हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रकरण संज्ञान में आने के बाद एसआई यशवंती कुमारी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दारोगा ने अपनी तहरीर में बताया कि वह साथी उपनिरीक्षक धनपाल सिंह, आरक्षी अभिषेक यादव, ज्ञानदेव मौर्या के साथ तिरंगा यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर थीं। इस दौरान यात्रा में शामिल आशीष श्रीवास्तव, मनीष केशरवानी, हर्ष केसरवानी व कृष्ण नारायण रस्तोगी ने असलहा के साथ सार्वजनिक स्थल पर उपद्रव किया। यह भी पढ़ें- Hapur News: तिरंगा शोभायात्रा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.