Kausambi News: ताला तोड़कर घर से लाखों के जेवर चोरी
कौशाम्बी, जुलाई 16 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के धमसेड़ा मजरा चरवा गांव में बुधवार रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए ताला और दरवाजे की कुंडी तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता के होश उड़ गए। पीड़िता ने थाने जाकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। धमसेड़ा मजरा चरवा निवासी निशा देवी पत्नी अतुल कुमार ने बताया कि बुधवार रात वह गांव स्थित दूसरे घर में सोने चली गई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर उनके मकान का ताला और दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए। चोर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने का मांग टीका, मंगलसूत्र, कान के आभूषण समेत चांदी की हाफ पेटी, पायल और अन्य कीमती जेवर समेट ले गए। गुरुवार सुबह घर पहुंचने पर ताला टूटा मिला और कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। बक्से से सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.