कौशाम्बी, जुलाई 12 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के सैय्यद सरावां गांव में तालाब में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में दबंग ने युवक को जमकर पीट दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल ने थाने जाकर आरोपी दबंग के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सैय्यद सरावां निवासी बौद्ध कुमार ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे उसका भतीजा उत्कर्ष घर के सामने स्थित तालाब में कटिया से मछली पकड़ रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का दबंग वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उसे वहां से जाने के लिए कहा। यह भी पढ़ें- Barabanki News: पेड़ की टहनियां हटाने पर युवक पर हमला, धारदार हथियार व डंडों से पीटा विरोध करने पर दबंग के साथ तीन लोग और आ गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दि...