कौशाम्बी, जुलाई 23 -- Kausambi News: सिराथू तहसील क्षेत्र के पहाड़पुर कोदन गांव के ग्रामीणों ने सार्वजनिक तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि गांव के दो लोग दबंगई के बल पर तालाब की भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता गौतम पाल, बिरन, जयकरन, रामराज पाल, मोहन पाल, संदीप कुमार, मिथिलेश तिवारी, राजबाबू समेत अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब के किनारे से गुजरने वाला सार्वजनिक रास्ता भी कथित रूप से बंद कर दिया गया है। इससे लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि मामले की जानकारी ग्राम प्रधान और संबंधित राजस्व अधिकारियों...