Kausambi News: तालाब की भूमि कब्जाने में सगे भाइयों पर केस
कौशाम्बी, अक्टूबर 10 -- Kausambi News: मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ऊनो गांव में तालाबी नंबर की भूमि खाली पड़ी हुई थी। आरोप है कि इसमें गांव के ही सगे भाई राममूरत, शिवमूरत व देवमूरत ने कब्जा कर लिया। राजस्व कर्मचारियों के मना करने के बाद भी आरोपियों ने धान की फसल बो ली। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम राजकुमार वर्मा से की थी। उनके आदेश पर शुक्रवार को हलका लेखपाल राजन सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.