Kausambi News: तालाब का गंदा पानी घरों में घुसा, लोगों ने तहसील में किया प्रदर्शन
कौशाम्बी, अगस्त 7 -- Kausambi News: चायल के डीहा घूरी में सार्वजनिक तालाब का पानी घरों में घुसने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शुक्रवार को नाराज महिलाओं और पुरुषों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण तालाब पूरी तरह लबालब हो गया है। निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के घरों में भर रहा है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। साथ ही संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। तालाब के किनारे प्राथमिक विद्यालय होने से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार नगर पंचायत अध्यक्ष और प्रभारी अधिशासी अधिकारी से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.