Kausambi News: तहसील प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
कौशाम्बी, सितम्बर 11 -- Kausambi News: सिराथू तहसील क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में एक व्यक्ति तालाब के नाम सुरक्षित भूमि पर शौचालय का निर्माण करा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर शुक्रवार को एसडीएम सिराथू ने राजस्व कर्मियों को भेजकर तालाब की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटवा दिया है। जगन्नाथपुर गांव में तालाब के नाम सुरक्षित भूमि पर गांव के दिलीप पुत्र छंगू द्वारा अवैध कब्जा कर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत तहसील प्रशासन से किया था। ग्रामीणों की शिकायत पर शुक्रवार को एसडीएम सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने मामले को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्रीय लेखपाल सुरेश सिंह को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। जांच के दौरान तालाबी भूमि पर अतिक्रमण मिलते ही राजस्व व पुलिस की टीम ने अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया। राजस्व टीम ने आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.