Kausambi News: तहसील प्रशासन ने लोही गांव में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण
कौशाम्बी, अगस्त 25 -- Kausambi News: तहसील चायल के लोही गांव में सरकारी रास्ते की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ मंगलवार को तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। नायब तहसीलदार संजय कुमार के नेतृत्व में पहुंची प्रशासनिक टीम ने जेसीबी चलवाकर सरकारी भूमि पर बने अवैध मकान और छप्पर को ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। एसडीएम प्रेरणा गौतम ने बताया कि सरकारी रास्ते की भूमि पर अवैध निर्माण किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर राजस्व विभाग की टीम मंगलवार को मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को हटाकर रास्ते को कब्जामुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल मुकेश चंद्र पटेल के अलावा लेखपाल रबी सिंह और गोविंद कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.