कौशाम्बी, सितम्बर 4 -- Kausambi News: एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में कबड्डी प्रतियोगिता देखने गए एक युवक को दबंग ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर तमंचा निकालकर दौड़ा लिया। युवक किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लखनपुर गांव निवासी मोहम्मद सादिक पुत्र सिराज अहमद ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह गांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता देखने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद एक दबंग गाली-गलौज करने लगा। सादिक ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी आगबबूला हो गया। आरोप है कि दबंग ने कमर से तमंचा निकाल लिया और जान से मारने की नीयत से उसे दौड़ा लिया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सादिक किसी तरह वहां से भाग निकला और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना सुनकर ...