Kausambi News: तमंचा दिखाकर मजदूर से 20 हजार छीनने का आरोप
कौशाम्बी, अक्टूबर 10 -- Kausambi News: संदीपन घाट थानाक्षेत्र के उजिहनी आइमा गांव के समीप शुक्रवार शाम दबंग ने तमंचा दिखाकर बाइक सवार मजदूर को रोक लिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर जेब में रखे बीस हजार रुपये छीन लिए। लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गया। काजीपुर गांव निवासी राजू पुत्र मोतीलाल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। राजू के मुताबिक, वह उजिहनी खालसा गांव से मजदूरी के रुपये लेकर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में आरोपी ने उसे रोककर वारदात को अंजाम दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.