Kausambi News: तबादले पर एसडीएम अजेंद्र सिंह का हुआ सम्मान
कौशाम्बी, जुलाई 20 -- Kausambi News: मंझनपुर तहसील में सेवारत रहे उप जिलाधिकारी अजेंद्र सिंह के उन्नाव तबादले पर सोमवार को सैनी चौराहे पर उनका सम्मान कर भावभीनी विदाई दी गई। नगर पंचायत सिराथू के अध्यक्ष भोला यादव ने साथियों के साथ उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। भोला यादव ने कहा कि उप जिलाधिकारी ने मंझनपुर व सिराथू तहसील में अपने कार्यकाल के दौरान जनहित के अनेक कार्य किए और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्पक्षता व संवेदनशीलता के साथ किया। उन्होंने कहा कि फरियादियों को समयबद्ध और निष्पक्ष न्याय दिलाने के लिए उनके प्रयासों की क्षेत्र की जनता हमेशा सराहना करेगी। अध्यक्ष ने नगर पंचायत सिराथू और क्षेत्रवासियों की ओर से अजेंद्र सिंह के सफल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली लंबे समय तक लोगों को य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.