Kausambi News: तकादा करने पर महिला को बेरहमी से पीटा
कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- Kausambi News: कड़ाधाम थाना क्षेत्र के अंतू का पुरवा गांव की मंजू देवी ने बताया कि उसके पति दिनेश यादव की मौत हो चुकी है। पीड़िता के मुताबिक, पति ने जीवित रहते गांव के सुरेश पटेल को 50 हजार रुपये उधार दिया था। आरोप है कि अब सुरेश पटेल रुपये लौटा नहीं रहा है। तकादा करने पर अभद्रता करता है। पीड़ित महिला का कहना है कि सोमवार को रुपये मांगने पर आरोपी सुरेश पटेल, प्रफुल्ल पटेल व दो अन्य ने उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह माहौल शांत कराया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी महेश सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.