Kausambi News: ढाबा जा रहे दंपती को रास्ते में रोककर पीटा
कौशाम्बी, अगस्त 3 -- Kausambi News: मंझनपुर। मूरतगंज बाजार निवासी रेशमा ने बताया कि शनिवार रात वह अपने पति हसनैन के साथ खाना लेने भीटी स्थित ढाबा जा रही थी। इमामगंज के पास बहन परवीन निवासी उजिहिनी आइमा ने अपने पति सैफुद्दीन के साथ मिलकर रोक लिया। दोनों पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पर उसके पति की भी पिटाई की। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। संदीपन घाट थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.