कौशाम्बी, जुलाई 21 -- Kausambi News: ड्यूटी पर जा रहे कड़ा धाम क्षेत्र के सुखधरनपुर किठांव गांव निवासी पीआरडी जवान की बेरहमी से पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सुखधरनपुर किठांव गांव निवासी अजीत कुमार पुत्र रामस्वरूप पीआरडी जवान है। इन दिनों उसकी ड्यूटी कोखराज थाने में लगी हुई है। उसने बताया कि 19 जुलाई की रात वह ड्यूटी पर जा रहा था। गांव की मुख्य सड़क पर पहुंचते ही पड़ोसी संतलाल पुत्र लक्ष्मण मिल गया और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। कड़ा धाम थाना प्रभारी विनीत सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम करा दिया गया है। जल्द ही अभियुक्त ...