कौशाम्बी, नवम्बर 4 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में अब डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारी ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया के लिए रील और वीडियो नहीं बना सकेंगे। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन संबंधी वीडियो और रील पोस्ट करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने आदेश जारी कर सभी डॉक्टर व कर्मचारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा है।मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार संज्ञान में आया है कि कुछ डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में अपने कार्यकाल के दौरान सोशल मीडिया के लिए रील और वीडियो बना रहे हैं और उन्हें पोस्ट भी कर रहे हैं। इसे शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही बताते हुए प्राचार्य ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। आदेश में कह...