कौशाम्बी, जुलाई 22 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। सैनी थाना क्षेत्र के डोरमा ग्राम प्रधान श्रवण कुमार ने बताया कि बुधवार की देर रात वह गांव के समीप स्थिति मंदिर में बैठे थे। इस दौरान विपक्षियों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। हमले में प्रधान को गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।आरोप है कि करीब दर्जन भर लोगों ने हमला किया था। हालांकि, एसपी ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। एसपी सत्यनारायण प्रजापत का कहना है कि घायल प्रधान को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। स्थिति खतरे से बाहर है। तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम कर कार्रवाई कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...