कौशाम्बी, अगस्त 17 -- Kausambi News: प्रयागराज निवासी डॉ. प्रवीण केसरवानी ने सिराथू में अपना क्लीनिक खोल रखा है। सोमवार की सुबह वह कार से क्लीनिक आ रहे थे। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर अंदावां के समीप जैसे ही वह पहुंचे तभी गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। इससे अनियंत्रित कार सड़क के बीच डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई। घटना देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे व चिकित्सक को बाहर निकाला। घटना में उन्हें मामूली खरोंच आई। जबकि, कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कोखराज थाना पुलिस ने कार को क्रेन की मदद से सड़क के किनारे कराया। दुर्घटना की बदौलत हाईवे पर कुछ देर आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि, जाम जैसी स्थिति नहीं बनी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...