कौशाम्बी, अक्टूबर 25 -- Kausambi News: स्थानीय नगर पंचायत के सनई मंडी में डेढ़िया पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ भव्य झांकी निकाली। ढोल-ताशे की गूंज के बीच सजी बारात ने नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। इससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। महिलाओं की बारात सनई मंडी से शुरू होकर सब्जी मंडी, किराना गली, जीटी रोड, लाई मंडी और शायरी माता मंदिर होते हुए वापस सनई मंडी पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। रास्ते भर महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। आयोजन में सरिता केसरवानी, पूजा देवी, सुशीला देवी, अंकु विश्वकर्मा, अनु विश्वकर्मा, पिंकी केसरवानी, प्रगति और अनन्या समेत सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। पारंपरिक पर्व में महिलाओं की भागीदारी से क्षेत्र में उल्लास का माहौल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...